गाजियाबाद में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से उस वक्त बच गया जब एक बच्चों से भरी स्कूल बस में धुआं उठता देखा गया। हालांकि बस चालक की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बच्चों को सकुशल बस से बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के कवि नगर में देहरादून पब्लिक स्कूल की बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से उठा धुआं उठा। धुआं उठने से पूरी बस में हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ही ड्राइवर ने बैटरी के तार काटकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
आनन-फानन बच्चों को बस से सकुशल बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस घटना के बाद से जहां एक ओर सब के अंदर दहशत का माहौल है, वहीं सभी ड्राइवर की बुद्धिमानी की तारीफ भी कर रहे हैं।