फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr Murder: शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में युवक को पीट-पीटकर हत्या, मातम में बदली खुशियां

Thu, 23 Feb 2023 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में युवक की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली के मधुबन मैरिज होम में देर रात यह घटना हुई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
bulandshahr murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के नगर कोतवाली इलाके के मधुबन मैरिज होम में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक की पीट कर हत्या कर दी। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


बुधवार की रात मधुबन मैरिज होम में बारात आई थी इस दौरान डीजे पर डांस चल रहा था कुछ युवकों में डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी हो गई।  कुछ ही देर में आपस में मारपीट शुरू कर दी गई । बीच-बचाव करने आए ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी अजय कुमार को आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। 

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें