गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे के नजदीक खाली प्लॉट में सिलिंडर बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बुधवार को सिलिंडर बम बरामद किया, जिस पर एक टाइमर भी लगा था। इस घटना का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को किया।
पुलिस के मुताबिक सिलिंडर पर एक पर्ची चिपका थी, जिस पर असदुद्दीन ओवैसी को फांसी देने की मांग के साथ अन्य बातें भी लिखी थीं। बम निरोधक दस्ते को बुलवाकर इसे डिफ्यूज करा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसएचओ का कहना है सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सिलिंडर बम यहां रखने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है।