फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सोने की असली राख दिखाकर देते थे डस्ट, सुनार से 28 लाख की ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग राज्यों में सुनारों को ठग चुके हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए फर्जी आधार कार्ड, फर्जी सिम, चोरी के मोबाइल रखते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की असली राख दिखाकर डस्ट में काला रंग मिलाकर सुनारों को बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नगर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने कैलाभट्टा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 28 लाख रुपये की नकदी, 10 मोबाइल फोन, 10 फर्जी सिम, 5 फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान फजलुर रहमान निवासी फूलगढ़ मदरसा, हापुड़ हाल निवासी सुभाष मौहल्ला भजनपुरा दिल्ली और मुरदानगर निवासी रहीसुदीन को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में फजलुर ने बताया कि उसने भोपाल में एक सुनार को अपने विश्वास में लेकर उसे सोने की असली राख का सैंपल दिखाकर सुनार से सौदा कर लिया। इसके बाद अपने साथी रहीसुद्दीन को फोन करके पिसे हुए डस्ट में काला रंग मिलाकर असली की तरह बनवा लिया। इसके बाद 12 किलो डस्ट असली बताकर भोपाल के विशाल नाम के सुनार को 28 लाख रुपये में बेच दी।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग राज्यों में सुनारों को ठग चुके हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए फर्जी आधार कार्ड, फर्जी सिम, चोरी के मोबाइल रखते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें