फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद कोर्ट लाठीचार्ज मामला: जिला जज के हटाए जाने तक 22 जिलों में रहेगी हड़ताल, जानें और क्या हुए निर्णय

Fri, 08 Nov 2024 06:15 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

शुक्रवार को गाजियाबाद बार सभागार में तमाम बिंदुओं को लेकर बैठक की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जनपद न्यायाधीश के हटाए जाने तक 11 नवंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जनपद न्यायाधीश के हटाए जाने तक 11 नवंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार व रविवार को अवकाश होने से हड़ताल नहीं होगी। यह फैसला वकीलों ने शुक्रवार को गाजियाबाद बार सभागार में बैठक के बाद लिया गया। बार सचिव अमित नेहरा ने बताया कि हड़ताल में टैक्स के अधिवक्ता भी शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि जब तक गाजियाबाद बार एसोसिएशन का आंदोलन जारी रहेगा, तब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति की अगुवाई बार एसोसिएशन गाजियाबाद करेगी। इस आंदोलन से संबंधित जो भी निर्णय किया जाएगा, वह सभी को मान्य होगा।

विज्ञापन

पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति के चेयरमैन रोहताश्व अग्रवाल द्वारा जारी कोई भी प्रस्ताव अवैध, निष्प्रभावी घोषित माना जाएगा। जब तक सभी मांगें पूर्ण नहीं हो जाती हैं, तब तक बार एसोसिएशन गाजियाबाद का आंदोलन जारी है और तब तक पश्चिमी उप्र के सभी 22 जनपद न्यायालय/तहसील के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। टैक्स बार एसोसिएशन भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें