फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में सख्ती: किराना सुबह सात से 11, दूध की दुकानें दोनों समय खुलेंगी

Mon, 10 May 2021 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कोरोना कर्फ्यू के दौरान फल, सब्जी और किराने की दुकानों को सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक खोला जाएगा। कार्यवाहक जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा दूध की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे तक और शाम को चार बजे से छह बजे तक खोली जाएंगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कर्फ्यू के दौरान किराने की दुकानों को खोलने को लेकर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। किराना की दुकानों को बंद करने से व्यापारियों और लोगों को होने वाली समस्या को अमर उजाला ने सात मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके अगले दिन जिला प्रशासन ने दुकानों को तय समय में खोलने के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


कोरोना कर्फ्यू के दौरान फल, सब्जी और किराने की दुकानों को सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक खोला जाएगा। कार्यवाहक जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा दूध की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे तक और शाम को चार बजे से छह बजे तक खोली जाएंगी। व्यापारियों ने आम लोगों के लिए इसे राहत भरा कदम बताया है।

नहीं मिल रहा था आटा, दाल, चावल 
कोरोना कर्फ्यू के दौरान शासन से निर्देशों के बाद भी जिले में पुलिस अधिकारी किराने, फल, सब्जी की दुकानों को खुलने नहीं दे रहे थे। इससे लोगों को घर में रसोई के लिए सामान नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


क्या बोले व्यापारी 
जिन लोगों के घरों में लोग बीमार हैं, उनको खाने का सामान जुटाना भी मुश्किल हो रहा था। किराने की दुकानें खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।- विपिन गोयल, अध्यक्ष संजयनगर सेक्टर-23 व्यापार मंडल

शासन से निर्देश होने की वजह से कुछ क्षेत्रों में व्यापारियों ने दुकानें खोलीं लेकिन पुलिस ने व्यापारियों पर कार्यवाही की। निर्देश जारी होने के बाद लोगों की मुश्किल कम होंगी। - संदीप बंसल, अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

व्यापारियों से अनुरोध है कि सुरक्षा के साथ व्यापार करें और जिला प्रशासन 11 बजे के बजाय दोपहर के दो बजे तक का समय बढ़ाए। - मोहित सिंघल, अध्यक्ष खाद्य तेल व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें