फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच न्याय कर्मचारी संक्रमित, आज बंद रहेगी कचहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच न्याय कर्मचारी संक्रमित, आज बंद रहेगी कचहरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को पांच और कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद कचहरी में शुक्रवार को अवकाश की घोषणा की गई है। कचहरी में बुधवार को भी दो जज और छह कर्मचारी पॉजिटिव मिले थे। सैनिटाइजेशन होने के बाद शनिवार को अदालत में कामकाज होगा। जिला जज जितेंद्र सिन्हा ने जारी आदेश में कहा है कि क्रिमिनल संबंधित जमानती मामलों में 15 जनवरी को सुनवाई होगी, जबकि अन्य मामलों में 27 जनवरी को सुनवाई होगी। बृहस्पतिवार को 10871 लोगों की जांच में पूर्व विधायक सुरेश बंसल, 7 जेल कर्मी, 11 बंदी समेत कुल 1680 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 8 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।
डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि तीसरी लहर में अब तक 9489 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। अभी 9179 मरीजों का इलाज जारी है। संक्रमण दर पिछले 24 घंटे में 15.24 प्रतिशत है। तीसरी लहर में संक्रमित होने वाले सबसे ज्यादा लोग 30 से 40 वर्ष की उम्र वाले हैं। इस उम्र के 3200 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस बार 10 से 12 प्रतिशत बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। दूसरी में सात और पहली लहर में सिर्फ पांच फीसदी बच्चे संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन

163 मरीजों ने दी कोरोना को मात
अस्पताल में भर्ती एक मरीज और होम आइसोलेशन में इलाज कराने वाले 162 मरीजों ने कोरोना को मात दी। डीएसओ ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों में कोई लक्षण नहीं था और उनकी आइसोलेशन की अवधि भी पूरी हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती मरीज भी पूरी तरह से स्वस्थ था।
विज्ञापन

एटीएस इंदिरापुरम में 17 संक्रमित
इंदिरापुरम स्थित एटीएस सोसायटी में 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक इंदिरापुरम में तीन हजार से अधिक लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। डीएसओ का कहना है कि इंदिरापुरम में रहने वाले अधिकांश लोगों का आवागमन दिल्ली और नोएडा होता है। इस समय भीड़ वाले स्थानों पर जाने वाले लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें