फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सिटी बस परिचालकों ने किया हड़ताल का एलान, कल सुबह से होगी शुरू

Thu, 10 Sep 2026 11:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद

सार

परिचालकों के हड़ताल पर जाने से शुक्रवार को सिटी बसों का संचालन प्रभावित होने की संभावना है। परिचालकों का कहना है कि उन्हें 4.57 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान होना था, लेकिन करीब 3.55 रुपये प्रति किलोमीटर ही मिल रहा है। 
विज्ञापन
गाजियाबाद सिटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सिटी बस परिचालक शुक्रवार सुबह छह बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। परिचालक मुनेंद्र ने कहा कि कल बसों का संचालन नहीं होने देंगे और सभी परिचालक हड़ताल में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

परिचालकों के हड़ताल पर जाने से शुक्रवार को सिटी बसों का संचालन प्रभावित होने की संभावना है। परिचालकों का कहना है कि उन्हें 4.57 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान होना था, लेकिन करीब 3.55 रुपये प्रति किलोमीटर ही मिल रहा है। 

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर परिचालकों ने हड़ताल का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।  जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद स्थित सिटी बस डिपो बेहरामपुर के साथ ही मेरठ में भी हड़ताल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें