फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कार की टक्कर से सीआईएसफ के सब इंस्पेक्टर की मौत, बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

Wed, 25 Jun 2025 10:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। गांव ढिड़ार में बुधवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने सलामी देकर दीपक को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर में गंगनहर पटरी पर गांव पैंगा के पास कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में सीआईएसफ जवान की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने निवाड़ी थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव ढिड़ार निवासी दीपक चौधरी (45) पुत्र लोकेन्दर चौधरी ने 17 साल तक सेना में नौकरी की। सेना से सेवानिवृत होने के बाद पांच साल पहले उनका चयन सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर हो गया। इन दिनों उनकी डयूटी दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर चल रही थी। उनके चाचा मेरठ के अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार रात को वह उनके पास अस्पताल में गए थे। बुधवार सुबह वह मेरठ से वापस लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे वह गंगनहर पटरी पर गांव पैंगा के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में दीपक चौधरी की बाइक को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उछलकर काफी दूर जा गिरे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनको को मृत घोषित कर दिया गया। गांव ढिड़ार में बुधवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने सलामी देकर दीपक को अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में सीआईएसएफ के अधिकारी मौजूद थे। दीपक की मौत से मां कमलेश, पत्नी मंजू, बेटी शिवांशी व  शिवांशु रो रोकर बुरा हाल है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर चालक समीर निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें