फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सात पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर बिल्डर ने फंदा लगाकर दी जान, दो पर लगाया आरोप

Tue, 19 Oct 2021 11:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस को मृतक के पास से सात पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। एसएचओ ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने पैसों के लेनदेन को लेकर दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
बिल्डर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के डीएलएफ कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक बिल्डर ने सात पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन


डीएलएफ कॉलोनी में धर्मेंद्र कुमार (42) परिवार के साथ रहते थे। वह बिल्डर थे। साहिबाबाद थाना एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि पुलिस को डीएलएफ में एक व्यक्ति के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

पुलिस को मृतक के पास से सात पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। एसएचओ ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने पैसों के लेनदेन को लेकर दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। धर्मेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके जानने वाले दो लोगों ने उन्हें पैसे दिए थे। उन्होंने अपना सोना बेचकर दोनों को पैसे दे दिए।
विज्ञापन


इसके बाद भी दोनों आरोपी धर्मेंद्र और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते थे। दोनों लोगों से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें