फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की गलियों में फर्राटा भरेंगी भाजपा की बाइक

Tue, 31 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बीजेपी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद अब भाजपा की प्रचार बाइक गाजियाबाद की संकरी गलियों में भी फर्राटा भरती नजर आएंगी। गाजियाबाद को कुल 20 बाइक मिलनी हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए चार-चार बाइक भाजपाइयों को मिलेंगी। यह वह बाइक हैं जोकि नोटबंदी के दौरान भाजपा द्वारा खरीदी गईं थीं।
विज्ञापन


भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश संगठन ने इस बार बाइक से प्रचार करने की नीति तैयार की थी। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग से प्रदेश के सभी जनपदों केलिए 1600 बाइकों से प्रचार की अनुमति मांगी गई थी। हालांकि राज्य चुनाव आयोग ने अनुमति नहीं दी थी। इस पर मामला मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष पहुंच गया था।

अब मुख्य चुनाव आयोग द्वारा इन बाइकों से प्रचार की मंजूरी दिए जाने के बाद जल्द ही भाजपा इन्हें अपने प्रचार में शामिल कर लेगी। इन बाइकों से भाजपाई संकरी गलियाें में भी प्रचार कर सकेंगे। भाजपा ने इन बाइकों को अपने झंडे के रंग के अनुसार ही बेहद आकर्षक रूप से तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें