फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गुना जहरीली हुई गाजियाबाद की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच गुना जहरीली हुई गाजियाबाद की हवा
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद की हवा में पीएम 2.5 का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को गाजियाबाद की हवा में पीएम 2.5 का स्तर मानक से करीब पांच से छह गुना अधिक रहा। पीएम 2.5 का स्तर 340 दर्ज किया गया। वहीं, शहर का एक्यूआई 340 दर्ज किया गया। जो कि मानकों से करीब तीन गुना अधिक है। सीपीसीबी के अनुसार, गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा।
गाजियाबाद शहर का मंगलवार को एक्यूआई 238 था, जो कि ऑरेंज जोन में था। जिसमें बुधवार को काफी बढ़ोतरी हुई और शहर का एक्यूआई 340 के पास तक पहुंच गया। बुधवार को हवा में पीएम 10 की स्थिति बेहद ही खराब थी। 24 घंटे पीएम 2.5 मानकों से पांच गुना अधिक रहा। दिनभर पीएम 2.5 का स्तर रेड जोन में बना रहा। गाजियाबाद के मानिटरिंग स्टेशन के आंकड़े देखे तो इंदिरापुरम में एक्यूआई सबसे ज्यादा रहा। यहां पर पीएम 2.5 अधिकतम 417 रहा। न्यूनतम 312 रहा। वहीं वसुंधरा में एक्यूआई 343 रहा। यहां पर पीएम 2.5 अधिकतम 428 रहा। जबकि न्यूनतम 307 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर मानकों से करीब तीन गुना अधिक 343 दर्ज किया गया। लोनी में भी एक्यूआई 340 रहा। यहां पर भी पीएम 2.5 का स्तर मानकों से पांच गुना अधिक रहा। पीएम 2.5 का स्तर 340 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 2.5 अधिकतम 437 और न्यूनतम 302 दर्ज किया गया। संजय नगर में भी पीएम 2.5 मानकों से पांच गुना अधिक रहा। यहां पर पीएम 2.5 अधिकतम 401 और न्यूनतम 300 दर्जल किया गया।
विज्ञापन

वाहनों का धुआं और वेस्ट जलने से बढ़ता है पीएम 2.5
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार पीएम 2.5 का स्तर वेस्ट जलने की वजह से बढ़ता है। पीएम 2.5 का स्तर ज्यादा होने पर ही धुंध बढ़ती है और साफ दिखना कम हो जाता है। इतना ही नहीं ये कण सांस लेते समय शरीर में प्रविष्ट होते हैं। जिससे सांस अंदर खींचने में परेशानी के साथ-साथ कई और अन्य बीमारी होने का खतरा बन जाता है। 2.5 का स्तर हवा में स्तर बढने का सबसे बुरा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है।
विज्ञापन

पीएम 10 का स्तर येलो जोन में रहा
गाजियाबाद में पीएम 10 का स्तर येलो जोन में रहा। यहां रात में एक ही बार पीएम 10 का स्तर रेड जोन में पहुंचा। वसुंधरा में पीएम दस का स्तर 199 रहा। जबकि संजय नगर में 174, लोनी में 200 और इंदिरापुरम में 206 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें