फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी: देश के नामी न्यूरोलॉजिस्ट 70 हजार तक में बेच रहे थे रेमडेसिविर, गिरफ्तार

Tue, 27 Apr 2021 08:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग करने के आरोप में एम्स के पूर्व न्यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर एसए हुसैन समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें गाजियाबाद की नगर कोतवाली क्षेत्र में सिद्धार्थ विहार फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग करने के आरोप में एम्स के पूर्व न्यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर एसए हुसैन समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें गाजियाबाद की नगर कोतवाली क्षेत्र में सिद्धार्थ विहार फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रोफेसर हुसैन दिल्ली के निजामुद्दीन में अपना खुद का अस्पताल चलाते हैं। उनका नाम देश के नामी न्यूरोलॉजिस्ट में शुमार है। क्राइम ब्रांच को आरोपियों के कब्जे से 70 रेमडेसिविर इंजेक्शन और दो ऑक्टेमरा इंजेक्शन बरामद हुआ है। साथ ही उनके पास से 36 लाख 10 हजार रुपये नकदी भी बरामद हुई है।

खुद को आईएएस अधिकारी जुहैर बिन सगीर का रिश्तेदार बताने वाले प्रोफेसर हुसैन का दावा है कि वह कई फिल्म स्टार का इलाज कर चुके हैं। साथ ही कई आईएएस और आईपीएस अफसरों का ट्रीटमेंट भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वह रेमडेसिविर इंजेक्शन 40 से 50 हजार और ऑक्टेमरा इंजेक्शन डेढ़ लाख रुपये तक में बेच रहे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें