फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध निर्माण पर चला जीडीए का जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। जीडीए की टीम ने शुक्रवार को लोनी के अलग-अलग इलाकों में हो रहे अवैध निर्माण पर जेसीबी मशीन चलाकर उसे ध्वस्त किया। टीम ने हकीकतपुर खुदाबांस, खानपुर जप्ती और इलायचीपुर गांव के पास बसाई जा रही कालोनियों में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। उन्हें अधिकारियों व कर्मचारियों ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


जीडीए प्रवर्तन जोन आठ के प्रभारी लवकेश कुमार ने बताया कि लोनी में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी बसाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर टीम कार्रवाई के लिए लोनी पहुंची। अवर अभियंता ने बताया कि हकीकतपुर खुदाबास गांव के पास पूर्व निर्मित दो कालोनियों और खानपुर जप्ती व इलायचीपुर गांव के पास चार कालोनियों में 50 भूखंडों की चहारदीवारी ध्वस्त की। टीम ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट में 45 झुग्गी ध्वस्त की। उन्होंने कहा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें