फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेरठ रूट पर बिछेगा नया ट्रैक, माह के अंत में शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ रूट पर इसी माह नया ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। पुराना ट्रैक ट्रेनों की आवाजाही से ज्यादा घिसने की वजह से ट्रैक को बदलने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में गाजियाबाद-मेरठ के मध्य 25 किलोमीटर पर काम होगा। इसके बाद आगे का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में रेलवे की तकनीकी टीम ने सर्वे कर ट्रैक के मानक के अनुरूप न होने की रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा गया कि ट्रेनों की आवाजाही की वजह से ट्रैक घिस गया है। इस पर ट्रेनों की ज्यादा समय तक आवाजाही सुरक्षित नहीं है। इसी वजह से अब ट्रैक को बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई है। कई जगह ट्रैक के आसपास नए ट्रैकों को उतारने का काम भी शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि इसी माह के अंत में यह काम शुरू होगा।
इस दौरान मेरठ रूट की ट्रेनें भी कई दिन तक प्रभावित रहेंगी। फिलहाल कांवड़ यात्रा की वजह से दो सप्ताह देरी से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेनें प्रभावित रहने की जानकारी भी प्रबंधन की ओर से तभी साझा की जाएगी। इस बारे में नाॅर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास है। इसी क्रम में ट्रैक को बदलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
मिशन रफ्तार के तहत कई याेजनाओं पर रेलवे का एक साथ काम चल रहा है। बीते दिनों ओएचई लाइन बदलने का काम किया गया था। वहीं, हादसे जैसी संभावना को कम करने के लिए ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग तकनीक पर भी काम किया जा रहा है। ऐसा होने से ट्रेन के एक ट्रैक पर दौड़ने की संभावना नहीं रहेगी। इसके अलावा काेहरे की समस्या से निपटने के लिए विशेष तकनीक से लैस भी ट्रेनों के इंजनों को किया गया है। इन पर काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी।
ट्रैक बढ़ाने की भी योजना
फिलहाल मुरादाबाद रूट पर ट्रैक बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। मेरठ रूट पर भी इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। ट्रैकों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के साथ समय पर गंतव्य पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें