फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। जीडीए ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माणाधीन श्रीराम कुंज कॉलोनी में शनिवार को बुलडोजर चलाकर कॉलोनाइजर के अस्थायी दफ्तर को ध्वस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त कई स्थान पर बाउंड्री वॉल को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन


मोदीनगर हापुड मार्ग स्थित श्रीराम कुंज और मंगल विहार कॉलोनी के लोगों के बीच सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मंगल विहार कॉलोनी के लोग कई बार इस मामले को लेकर हंगामा कर चुके हैं।
कॉलोनी के लोगों ने एसडीएम व जीडीए के अधिकारियों से भी शिकायत की थी। शनिवार को जीडीए की टीम निर्माणाधीन श्रीराम कुंज कॉलोनी में पहुंची। टीम ने कॉलोनाइजर से जमीन संबंधित और मानचित्र स्वीकृति के दस्तावेज मांगे। वहीं, मौके पर किसी तरह के दस्तावेज नहीं दिखाने पर जीडीए ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें