फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 40 बीघे में तैयार हो रही अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादनगर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से चार स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 40 बीघे में तैयार हो रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध की कोशिश भी की गई, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि प्रवर्तन जोन दो के प्रभारी के नेतृत्व में जलालपुर, रघुनापुर, पाइप लाइन रोड पर चतरपाल द्वारा खसरा संख्या 144 में पांच बीघे पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसका कोई नक्शा जीडीए से पास नहीं कराया गया था। मुरादनगर के सरना में खसरा संख्या 1533 व 1530 पवन कुमार अग्रवाल की ओर से पांच बीघे में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। ग्राम नवीपुर में अरुण चौधरी द्वारा खसरा संख्या 27 में दस बीघे पर व सरना में आजाद द्वारा खसरा संख्या-1308, 1256-1258, 1273, 1275 में लगभग 20 बीघे में अवैध प्लाटिंग की गई थी। इनमें से किसी ने जीडीए से नक्शा पास नहीं कराया था। इसपर कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों में तैयार सड़क, बाउंड्रीवॉल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि किसी भी कॉलोनी में प्लाट लेने से पहले उसकी जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें