फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 33 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जारी रहीं अवैध कॉलोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
मुरादनगर में अवैध निर्माण ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
विज्ञापन
मुरादनगर। जीडीए की टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से 33 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जारी रहीं अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की।
विज्ञापन


प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में शनिवार को आजाद द्वारा सरना गांव, पाइप लाइन रोड मुरादनगर में करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में, चतरपाल द्वारा जलालपुर गांव, रघुनाथपुर पाइप लाइन रोड मुरादनगर में करीब 5 बीघा क्षेत्रफल में एवं सुशील खारी द्वारा ग्राम बसंतपुर सैंतली, नवीपुर बम्बा, मुरादनगर में करीब 8 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थीं। इन अवैध कॉलोनी में सड़क, दीवारों का निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर टीम को प्राधिकरण से स्वीकृति संबंधी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। जीडीए टीम ने अवैध कॉलोनी में कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवॉल, साइट ऑफिस आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं, निर्माणकर्ताओं ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का विरोध किया। सहायक अभियंता प्रवर्तन जोन-02 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें