फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठ अवैध कॉलोनियों को बिजली कनेक्शन न देने के लिए जीडीए ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में तेजी से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। हॉल ही में प्राधिकरण की ओर से ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर करीब आठ खसरा नंबरों पर बिजली कनेक्शन देने के लिए रोक लगाने को कहा है। साथ ही जीडीए अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी कर रहा है।
ऊर्जा निगम जोन-दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि तेजी से बढ़ती अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने के लिए जीडीए की ओर से पत्र लिखा गया है। जिसमें मोदीनगर और मुरादनगर के कई खसरा नंबर शामिल हैं। इन खसरा नंबरों के बड़े भूखंड पर हाल ही में कई छोटे-छोटे बैनामे हुए हैं। इसकी वजह से यहां कनेक्शन न देने के लिए पत्र लिखा गया है। अब बिना नक्शे और भूअभिलेखों के इन खसरा नंबरों पर ऊर्जा निगम की ओर से कोई कनेक्शन नहीं जारी किया जाएगा। इसके अलावा पहले भी कई ऐसे मामलों में प्राधिकरण की ओर से पत्र मिलने के बाद वहां कनेक्शन को हटाने का कार्य ऊर्जा निगम की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय से कर रहे हैं समन्वय
प्राधीकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण की ओर से हर दिशा में कार्य किया जा रहा है। समय-समय पर प्राधिकरण के अधिकारी रजिस्ट्री कार्यालय से भी इस बात की जानकारी ले रहे हैं कि किन स्थानों पर बड़े भूखंड को छोटे-छोटे भागों में काटकर बेचा जा रहा है। एक ही खसरा नंबर पर बार-बार रजिस्ट्री की जानकारी मिलने के बाद ऊर्जा निगम के साथ ही स्थानीय निकायों को भी उक्त खसरा नंबरों की जानकारी दी जा रही है। ताकि अवैध कॉलोनियों और कॉलोनाइजर पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें