फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 250 से अधिक संपत्तियों की जीडीए करेगा नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। टोटल स्टेशन सर्वे के बाद जीडीए की इंदिरापुरम, वैशाली, आरडीसी में रिक्त 250 से अधिक आवासीय और व्यवसायिक संपत्तियों की जीडीए नीलामी करने जा रहा है। नीलामी 17 फरवरी को हिंदी भवन 11 बजे दिन से शुरू होगी। आवेदन के लिए एचडीएफसी बैंक से फार्म लिए जा सकते हैं। 12 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। संपत्तियों की नीलामी से जीडीए को 1000 करोड़ से अधिक आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले दिनों जीडीए की ओर से इंदिरापुरम और वैशाली योजना में टोटल स्टेशन सर्वे कराया गया था। इंदिरापुरम और वैशाली में करीब 150 आवासीय भवन, भूखंड और व्यवसायिक भूखंड और भवन, दुकानें रिक्त पाई गईं। कई भूखंडों पर अतिक्रमण पाया गया। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब इन संपत्तियों की नीलामी की जा जाएगी। कोयल एंक्लेव में सात ग्रुप हाउसिंग, दो प्राइमरी स्कूल, एक हायर सेकेंडरी स्कूल, एक हेल्थ सेंटर के लिए भूखंड खाली है। वहीं, मधुबन-बापूधाम योजना में 50 से अधिक आवासीय और व्यवसायिक भूखंड और फ्लैट नीलाम किए जाएंगे। इंद्रप्रस्थ पाकेट एच में 22 व्यवसायिक भूखंडों को नीलामी में लगाया गया है। इंदिरापुरम न्यायखंड एक में 28 व्यवसायिक भूखंड नीलामी के लिए चिन्हित किए गए हैं। ज्ञानखंड- 4 में 16 आवासीय भवनों की भी नीलामी होगी। आरडीसी राजनगर में 10 क्योस्क की भी नीलामी की जाएगी। स्वर्णजयंती पुरम में 27 आवासीय भूखंड, यूपी बार्डर पाकेट ए में नौ दुकानों और आंबेडकर रोड पर 11 व्यवसायिक भूखंडों को नीलामी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें