फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए के 105 कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा

Tue, 04 Apr 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
जीडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के आदेश के बावजूद जीडीए के 105 कर्मचारियों ने संपत्तियों का ब्योरा अभी तक नहीं दिया। जीडीए अधिकारियों ने इन 105 कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही संपत्ति का ब्योरा जमा न कराया तो इन पर निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक हजार से ज्यादा अफसरों-कर्मचारियों ने संपत्तियों का ब्योरा जमा करा दिया है। उनका यह डाटा शासन को भेज दिया गया है।प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया था। खासतौर से डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी निशाने पर थे।

जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने करीब एक सप्ताह पहले ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संपत्ति का ब्योरा मांगा था। उन्होंने बताया कि करीब एक हजार से ज्यादा लोग यह ब्योरा दे चुके हैं। ग्रुप सी के 19 और ग्रुप डी के 86 कर्मचारियों ने अभी तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका वेतन रोक दिया गया है। संपत्ति का ब्यौरा देने पर ही वेतन जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें