फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर जीडीए ने चार भवन किए सील

Sun, 30 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
जीडीए ने चार भवन किए सील - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नक्शा पास कराए बिना बिल्डिंग और मकान बनाने पर जीडीए ने शनिवार को शाहपुर बम्हैटा और विजय नगर क्षेत्र में चार भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक कोलंबिया एशिया अस्पताल के पास शाहपुर बम्हैटा में
विज्ञापन


विवेक यादव नामक व्यक्ति करीब 2 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बेसमेंट और पिलर्स का अवैध निर्माण करा रहा था। इस निर्माण को रोकने के लिए मार्च 2015 में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन भवन मालिक ने न तो निर्माण रोका और न ही अवैध निर्माण हटाया।

मार्च 2016 में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस का भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर अब सीलिंग की कार्रवाई की गई है।  शनिवार को सहायक अभियंता धीरज सिंह के नेतृत्व में पहुंची जीडीए की टीम ने निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, जोन-4 के प्रभारी व जीडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि उक्त बिल्डिंग के साथ-साथ प्रताप विहार में निर्मित भवन जी-342ए सेक्टर-11, एल-272 सेक्टर-12 और विजयनगर सेक्टर-9 में मकान नंबर जे-147ए को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान जीडीए के अवर अभियंता विजयपाल सिंह, पंकज गोयल, सुलेमान, अवधराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें