फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोयल एन्क्लेव में जीडीए ने 1.20 करोड़ से तैयार किए चार घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। छठ पर्व के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने कोयल एन्क्लेव योजना में छठ घाट तैयार किए गए हैं। यहां करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से चार घाट बनाए गए हैं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि जिले में पूर्वांचल और बिहार से आकर बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य से उन लोगों को सुविधाजनक व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यहां सभी श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया गया है। जिससे उन्हें कोई परेशान न हो। वहीं इस घाट के तैयार होने से सिर्फ कोयल एन्क्लेव नहीं आसपास के लोगों भी यहां आकर पूजा कर सकते हैं।
विज्ञापन



सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

अधिकारियों के अनुसार छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। वहीं यहां अस्थायी शौचालय भी लगाए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि आकर्षक कलाकारी के साथ पत्थरों का प्रयोग करते हुए सुंदरीकरण कराया गया है। इसके साथ ही यहां सुरक्षा के लिए टीम भी तैनात रहेगी। घाट पर रात के लिए आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें