फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में मिलीं जीडीए की फाइलें, मचा हड़कंप

Fri, 31 Mar 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल - फोटो : Getty
विज्ञापन

विज्ञापन
जीडीए की फाइलें बृहस्पतिवार को कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीडीए सचिव रवींद्र गोडबोले समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और फाइलों की पड़ताल की। अफसरों का दावा है कि फाइलें काम की नहीं हैं, बल्कि रद्दी थीं।

हालांकि विवादों में फंसने के डर से अफसरों ने इन फाइलों को भी दोबारा बंडल बनवाकर रिकार्ड रूम में रखवा दिया। अब जीडीए अधिकारी जांच कराकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब पौने पांच बजे जीडीए दफ्तर में पीछे की ओर करीब 10-12 फाइलें पड़ी हुई थीं। कर्मचारियों ने फाइलें पड़ी देखी तो इसकी सूचना अफसरों को दी। जीडीए सचिव रवींद्र गोडबोले तत्काल मौके पर पहुंचे और फाइलों को कूड़े से उठवाकर पड़ताल की।

उनका कहना है कि फाइलें महत्वपूर्ण नहीं थी, बल्कि रद्दी थीं। बावजूद इसके उनका ऐसे फेंका जाना गलत है। विभागीय अधिकारी को बताए बिना किसी भी दस्तावेज का निस्तारण नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि सभी फाइलों को बंडल में बांधकर रिकार्ड रूम में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


अब मामले की जांच कराई जा रही है कि यह फाइलें किसने यहां फेंकी हैं। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि फाइलें सुरक्षित है। बता दें कि कार्यप्रणाली को लेकर जीडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर रहा है। उन्होंने चुनावी रैली के दौरान जीडीए की जांच कराने की बात कही थी।

तभी से जीडीए अफसरों में हड़कंप मचा है। ऐसे में कचरे में फाइलों का मिलने को प्रधानमंत्री की उसी चेतावनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

जीडीए ने मेट्रो प्रोजेक्ट को जारी किए 50 करोड़ रुपए
- अब तक 640 करोड़ रुपए दे चुका जीडीए

- हर महीने दी जाती है 50 करोड़ रुपए की किस्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें