मेट्रो फंड के लिए जीडीए शनिवार को 50 करोड़ रुपये डीएमआरसी को जारी करेगा। पहले यह फंड शुक्रवार को जारी किया जाना था, लेकिन अब एक दिन के लिए टल गया है। इससे पहले जीडीए की ओर से डीएमआरसी को 540 करोड़ रुपये दे चुका है।
दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो के लिए डीएमआरसी की ओर से बकाया 1400 करोड़ रुपए की डिमांड की जा रही है, ताकि इस प्रोजेक्ट को रफ्तार मिल सके। जीडीए किस्तों में इस रकम का भुगतान कर रहा है। करीब एक-डेढ़ महीने पहले भी जीडीए ने डीएमआरसी को 50 करोड़ रुपये दिए थे।
अब शनिवार को फिर से 50 करोड़ की रकम दी जाएगी। जीडीए के वित्त नियंत्रक टीआर यादव ने बताया कि शुक्रवार को आरटीजीएस से भुगतान किया जाना था, लेकिन किसी कारण नहीं हो सका। शनिवार को यह रकम डीएमआरसी को ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस रकम को मिलाकर डीएमआरसी को अब तक दी जाने वाली रकम 590 करोड़ रुपए हो जाएगी।