यात्रियों की सहूलियत के लिए होली पर परिवहन निगम अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतारेगा। गाजियाबाद से हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर रूटों पर इन एक्स्ट्रा बसों का संचालन 9 मार्च से ही शुरू कर दिया जाएगा। रोडवेज ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। वर्कशॉप में खड़ी खराब बसों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
इस बार 13 मार्च सोमवार को रंगोत्सव है। इससे पहले रविवार और दूसरे शनिवार का अवकाश होने की वजह से लोगों को तीन छुट्टियां एक साथ मिल जाएंगी। यानी शुक्रवार से ही लोगों की भीड़ बसों में बढ़ने लगेगी।
इसको लेकर रोडवेज ने भी नौ मार्च शुक्रवार से ही अतिरिक्त बसें रूटों पर उतारने का निर्णय लिया है। गाजियाबाद डिपो के एआरएम आरसी सुखीजा ने बताया कि पहले बसों की ट्रिप बढ़ाई जाएंगी।
दो चक्कर लगाने वाली बसों के तीन फेरे कर दिए जाएंगे। इसके बाद भी बसों की जरूरत पड़ी तो कौशांबी डिपो से मंगा ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
रूटों पर बसों की संख्या
मेरठ रूट पर 61
बुलंदशहर रूट पर 36
हापुड़ रूट पर 01
मुजफ्फरनगर 04