फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए के बैरियर किए चोरी, विरोध पर कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के नूरनगर में छह हजार वर्ग मीटर जमीन में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ गत दिनों जीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके बाद ग्रीन बेल्ट पर वाहनों के आवागमन बंद करने के लिए क्रैश बैरियर लगा दिए। जीडीए के अवर अभियंता चंद्रप्रकाश का आरोप है कि आरोपी काॅलोनाइजर शौकी चौधरी ने क्रैश बैरियर चोरी कर लिए और पूछताछ करने पहुंचे सुपरवाइजर की पिटाई की। आरोपी काॅलोनाइजर के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


नूरनगर में काॅलोनाइजर शौकी चौधरी अवैध प्लाटिंग कर रहा है। जीडीए ने अवैध कॉलोनी के प्लॉट, चहारदीवारी और निर्माण को ध्वस्त कर कर सीलिंग की कार्रवाई की। ग्रीन बेल्ट में वाहनों का आवागमन बंद करने के लिए जीडीए की ओर से क्रैश बैरियर लगा दिए गए। मौके की स्थिति देखने के लिए जीडीए के क्षेत्रीय सुपरवाइजर दो दिन पूर्व मौके पर पहुंचे, जहां बैरियर मौके पर नहीं मिले। जानकारी हुई कि काॅलोनाइजर शौकी चौधरी बैरियर चोरी कर ले गया। सुपरवाइजर ने शौकी चौधरी से क्रैश बैरियर के संबंध में पूछताछ कर निर्माण कार्य बंद करने को कहा।
आरोप है कि शौकी चौधरी ने जीडीए कर्मचारी की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। जीडीए के अवर अभियंता चंद्रप्रकाश शर्मा ने शौकी चौधरी के खिलाफ नंदग्राम थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि शौकी चौधरी के खिलाफ यह तीसरा मुकदमा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें