फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन सौदे में 80 लाख की धोखाधड़ी, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। थाना क्षेत्र में जमीन सौदे में 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सादतनगर इकला निवासी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने 27 जून 2023 को ओमबीर सिंह से मसूरी स्थित 7500 वर्ग गज जमीन के लिए 90 लाख रुपये का पंजीकृत इकरारनामा किया था। सौदे में ओमबीर को 45 लाख रुपये दिए, जिसमें 25 लाख बैंक खाते से और 20 लाख नकद थे। इसके बाद जमीन के विकास कार्यों में करीब 50 लाख रुपये और लगाए। इस तरह कुल 75 से 80 लाख रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि ओमबीर ने बाद में नया बैंक खाता नंबर देने से इन्कार कर दिया और गुपचुप तरीके से 25 लाख रुपये वापस कर दिए। 20 लाख नकद और 50 लाख के विकास खर्च को हड़प लिया। विजेंद्र ने ओमबीर सिंह, शौकीन, विनोद और शकील के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें