फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक ही मकान दो बार बेचकर 10.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक ही मकान को दो बार बेचने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों पर मकान बेचने का झांसा देकर 10.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हरवती देवी, उसके पति भोपाल सिंह और दो पुत्रों नीरज आर्य व मनीन्द्र आर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित रकम सिंह ने तहरीर दी है। इसमें बताया गया कि आरोपियों ने पांच अगस्त 2024 को भीमनगर बाईपास स्थित एक मकान उन्हें दिखाया और खुद को उसका मालिक बताया। मकान की कीमत 25 लाख रुपये तय हुई थी। 10 अगस्त को उन्होंने 50 हजार रुपये बयाने के तौर पर नीरज आर्य को नकद दिए। इसके बाद 12 अगस्त को हरवती देवी और भोपाल सिंह को 2.90 लाख रुपये नकद दिए।
इसके बाद 17 से 22 अगस्त 2024 के बीच आरोपियों ने रकम सिंह से ऑनलाइन माध्यम से 6.80 लाख रुपये और लिए। 12 अगस्त को एक लिखित एग्रीमेंट भी हुआ था, जिस पर हरवती देवी के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन

रकम सिंह के मुताबिक, कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि उक्त मकान हरवती देवी और उनके परिवार ने पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। इस संबंध में आरोपियों से जानकारी मांगने पर वे टालमटोल करने लगे। आरोप है कि बाद में उन्होंने रकम सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। साथ ही एससी/एसटी एक्ट में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप है। एसीपी ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें