फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पूर्व सहकर्मी पर 37.50 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में एक व्यक्ति ने अपने पूर्व सहकर्मी पर 37 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता प्रवेश कुमार का आरोप है कि आरोपी चंद्रकमल ने व्यक्तिगत विश्वास का फायदा उठाकर यह राशि ली। अब वह संपर्क से बाहर है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने इस मामले की जानकारी दी। अजनारा जेनएक्स निवासी प्रवेश कुमार के अनुसार, चंद्रकमल गौर सिद्धार्थम सिद्धार्थ विहार में रहते हैं। चंद्रकमल वेलोसिस सिस्टम प्राइवेट कंपनी में 12 वर्षों से कार्यरत थे। सहकर्मी होने के नाते, उन्होंने व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर प्रवेश कुमार से 37 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। यह राशि बैंकिंग माध्यम से दी गई थी। इसके बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, यूपीआई रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट मौजूद हैं।
चंद्रकमल ने मार्च 2025 में कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भी वह प्रवेश कुमार के संपर्क में थे और पैसे वापस करने का आश्वासन देते रहे। हालांकि, जनवरी 2026 से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। प्रवेश कुमार ने आशंका जताई है कि चंद्रकमल ने जानबूझकर उनसे संपर्क समाप्त किया है। उन्होंने चंद्रकमल के अनुरोध पर बैंक ऋण से यह राशि दी थी, जिसकी किस्तें और ब्याज चंद्रकमल को चुकाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें