फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान का फ्लोर बेचने के नाम पर 59.60 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में एक मकान का फ्लोर बेचने के नाम पर 59.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद बैनामा नहीं किया। पीड़िता ने कविनगर थाने में प्रभाष त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि राजनगर सेक्टर-सात निवासी रजनी त्यागी के मुताबिक राजनगर सेक्टर-सात के ही रहने वाले प्रभाष त्यागी ने अपने मकान के फर्स्ट फ्लोर को 1.15 करोड़ रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया था। एक फरवरी 2026 को दोनों पक्षों के बीच सौदा तय हुआ और उसी दिन दस लाख रुपये नकद बयाने के रूप में दे दिए। इसके बाद तीन फरवरी को 29.60 लाख रुपये और छह फरवरी को 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के खाते में भेजे गए। इस तरह कुल 59.60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि शेष 55.40 लाख रुपये बैनामे के समय देने की सहमति बनी थी। आरोप है कि आरोपी ने नौ फरवरी 2026 को बैनामा कराने की तारीख तय की थी। वह अपने पति और गवाहों के साथ उप-पंजीयक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने करीब 2.97 लाख रुपये के स्टांप खरीदकर बैनामा भी तैयार करा लिया, लेकिन आरोपी निर्धारित समय पर पहुंचने के बाद बैनामा करने से मुकर गया। सहायक पुलिस आयुक्त का कहना है कि मामले में सात अगस्त को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें