फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कब्रिस्तान में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। डासना में एक कब्रिस्तान में ऑटो चालक का शव पेड़ में बंधे फंदे से लटका मिला। रविवार तड़के लोगों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। वेव सिटी पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पास में ही उनका ऑटो भी खड़ा मिला। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतक की पहचान अली मोहम्मद(40) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सुल्तानपुर फर्रुखाबाद के निवासी थे और करीब छह वर्षों से बम्हेटा महेन्द्र यादव के मकान में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच के बाद मामला आत्महत्या का लग रहा है। जानकारी करने पर सामने आया है कि अली मोहम्मद का पिछले दो दिनों से अपनी पत्नी आसबानो के साथ विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि अली मोहम्मद दो दिन से घर नहीं आए थे। इसी बीच रविवार सुबह साढ़े 7 बजे कब्रिस्तान में अली का शव एक पेड़ में बंधे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें