फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 50 लाख से ऊपर के कार्यों की गुणवत्ता जांचेगा जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण अब अपने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराएगा। इसके लिए एजेंसी के चयन को लेकर आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


जीडीए के चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही कंपनी का चयन कर जांच का काम शुरू किया जाएगा। एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले सभी विकास कार्यों की जांच की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से भवन और सड़क निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। हाल में जीडीए राजनगर एक्सटेंशन में सड़क निर्माण और थीम पार्क का विकास कार्य करा रहा है। थर्ड पार्टी एजेंसी यह देखेगी कि इन प्रोजेक्ट में काम तय मानकों के अनुसार हो रहा है या नहीं और गुणवत्ता का स्तर क्या है। एजेंसी की रिपोर्ट के बाद ही कार्यों को मंजूरी या सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें