फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापार के नाम पर 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में रहने वाले दवा व्यापारी ने अपने ही अकाउंटेंट पर 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तकादा करने पर उसके बेटे व रिश्तेदार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। मामले में मुकेश मित्तल ने कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में विपिन कुमार, आयुष मित्तल, प्रदीप और दो-तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़ित मुकेश मित्तल के मुताबिक उनका दवा का कारोबार है। उनके यहां विपिन कुमार अकाउंटेंट कई साल से हैं। उन्हें उस पर काफी विश्वास था। इसी बीच उसने कहा कि वह अपना नया कारोबार शुरू करने जा रहा है। उसे रुपये की जरूरत है, जिसमें करीब 14 लाख रुपये लगेंगे। मुकेश मित्तल का कहना है कि विपिन ने मुनाफे में से 1.50 प्रतिशत रकम हर महीने देने का तय किया और इसका एक एग्रीमेंट भी किया। आरोप है कि रुपये लेने के बाद विपिन ने उन्हें एक रुपया भी वापस नहीं किया। फोन करने पर उसने कॉल उठानी भी बंद कर दी।
परेशान होकर वह उसके घर गए तो वहां विपिन का बेटा आयुष मिला। आरोप है कि उसने कहा कि उसके पिता घर पर नहीं हैं। इसके बाद उसने घर आने पर तकादा करने पर दुर्व्यवहार कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मुकेश मित्तल का कहना है कि इसके बाद वह घर पहुंचे और शाम में आराम कर रहे थे। तभी आयुष, प्रदीप और अन्य लोग आए। जबरन घर में घुस गए और गाली-गलौज कर धमकी देने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदीप ने उन्हें धमकी दी कि आयुष उसका दामाद है और आगे से कोई तकादा किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। प्रदीप ने खुद को व्यापार मंडल का पदाधिकारी बताया। मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें