फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 64 करोड़ से होगा एयरपोर्ट विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हिंडन एयरपोर्ट को लेकर करीब साढ़े छह एकड़ पर किसानों की सहमति के बाद अब उसके अधिग्रहण के लिए 64 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस राशि के जारी होने के बाद अधिग्रहण और फिर एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम भू-अर्जन अवनीश सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार की सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। इस संबंध में शासन को जानकारी भेज दी गई है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

प्रशासन अधिग्रहण कर एयरपोर्ट को देगा जमीन
एडीएम ने बताया कि विस्तार के लिए ली जाने वाले जमीन का अधिग्रहण प्रशासन करेगा। प्रक्रिया के पूरा होने के बाद उसे एयरपोर्ट अथाॅरिटी को दिया जाएगा। जहां वह आगे का कार्य शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें किसानों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारी किसानों के संपर्क में है। अधिग्रहण की दर के संबंध में भी सभी को जानकारी दे दी गई है। प्रशासन के साथ संवाद के बाद करीब 40 किसानों ने जमीन अधिग्रहण के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें