मोदीनगर। विद्युत वितरण खंड मोदीनगर के विद्युत उपकेंद्र ओल्ड महेश मार्ग से संबंधित क्षेत्र में रविवार को 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वितरण खंड के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र ओल्ड महेश मार्ग पर आइसोलेटर बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रविवार को सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक इस उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।