फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर ठगों ने दो लोगों से 15.17 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने दो लोगों से अलग-अलग तरीकों से 15.17 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने वसुंधरा निवासी एक बुजुर्ग महिला के पीएनबी खातों से मोबाइल फोन नंबर बदलकर 9.31 लाख रुपये निकाल लिए गए। वहीं, दूसरे मामले में फर्जी ई-चालान के नाम पर भेजी गई एम-परिवहन की एपीके फाइल के जरिये युवक के क्रेडिट कार्ड से 5.85 लाख रुपये का फ्रॉड कर दिया। दोनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी अपराध अमित सक्सेना ने बताया कि वसुंधरा क्षेत्र के वर्तालोक अपार्टमेंट में रहने वाली पिनाकी मिश्र के मुताबिक उनकी मां मंजू मिश्रा के साथ ठगी हुई। बताया कि उनकी मां दिल्ली सरकार से सेवानिवृत्त हैं और वरिष्ठ नागरिक हैं। उनका पंजाब नेशनल बैंक की प्रीत विहार शाखा में पेंशन खाता और गांधी नगर शाखा में ओवरड्राफ्ट खाता है। दोनों खातों में पहले से दर्ज मोबाइल नंबर 20 नवंबर को बदल दिया गया। उनकी मां उस दिन दिल्ली या गाजियाबाद में मौजूद नहीं थीं। इसके बावजूद बैंक शाखा में उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति के बिना मोबाइल नंबर बदल दिया गया और इसके बाद 21 से 26 नवंबर के बीच दोनों खातों से कई बार में 9.31 लाख रुपये निकाले गए। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने 27 नवंबर को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वहीं, सिहानी गेट क्षेत्र के मिर्जा जान निवासी लवी अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को उनके व्हाट्सऐप पर एम-परिवहन के नाम से ट्रैफिक चालान का मैसेज आया था। मैसेज में दिए गए लिंक के जरिये एपीके फाइल डाउनलोड कर प्रक्रिया आगे बढ़ाते ही उनके क्रेडिट कार्ड से अनाधिकृत लेनदेन हो गया। शातिरों ने दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से 5.85 लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया। एसीपी अपराध अमित सक्सेना का कहना है कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें