फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़कों की सतह समतल होगी, निर्माण में नहीं रहेगा उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में सड़कों के निर्माण के दौरान अब उनकी सतह को समतल और एकसमान रखने पर विशेष ध्यान देना होगा। शुक्रवार राजनगर एक्सटेंशन में सड़कों के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि सड़क पर कहीं भी अनावश्यक उतार-चढ़ाव नहीं होना चाहिए, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो। कई बार सड़क के असमान होने से हादसे हो जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के सड़क बनाने में इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों और सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। पहले से बनी सड़कों पर जहां भी गड्ढे, टूट-फूट या अन्य कमियां हैं, उन्हें तत्काल दूर कराया जाए। सड़क के पेवमेंट और जंक्शन को भी इस तरह दुरुस्त किया जाए कि वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। उपाध्यक्ष ने मुख्य मार्गों से आंतरिक सड़कों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और रास्तों से अवरोध हटाने के निर्देश भी दिए। हवा की गुणवत्ता को देखते हुए उन्होंने सड़क पर निर्माण सामग्री और मलबा नहीं रखने के लिए भी निर्देश दिए। इसके अलावा नियमित सफाई और धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव कराने को कहा। सेंट्रल वर्ज और हरित पट्टियों में लगे पौधों की छंटाई, सिंचाई और रखरखाव के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें