फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 21 लाख धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का एक मामला दर्ज हुआ है। सुमित त्यागी ने सुशील गुप्ता और उसकी पत्नी अनुभूति उर्फ स्वाति गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत 21,85,000 रुपये की धोखाधड़ी और शेष राशि न लौटाने से संबंधित है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी ने बताया कि सुमित त्यागी ने पहले भी इन दोनों के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत की जानकारी मिलने पर सुशील गुप्ता ने सुमित त्यागी से संपर्क किया। उसने खुद को निर्दोष बताकर पुलिस कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया और पूरी बकाया राशि चुकाने का आश्वासन भी दिया। विश्वास जीतने के लिए उसने सुमित त्यागी को 1,71,000 रुपये का आंशिक भुगतान किया। उसने अगले कुछ दिनों में 2,00,000 रुपये और एक सप्ताह में शेष राशि चुकाने का वादा किया।

निर्धारित अवधि बीतने पर भी आरोपी ने वादा पूरा नहीं किया। जब सुमित त्यागी ने अपने पैसे मांगे, तो सुशील गुप्ता ने भुगतान से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सुशील गुप्ता ने सुमित त्यागी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से गंभीर आपराधिक धमकियां दीं। उसने जान से मार देने और पुलिस या न्यायालय जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने यह भी कहा कि शिकायत करने पर वह शेष राशि कभी वापस नहीं करेगा। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें