गाजियाबाद। प्लॉट बेचने का झांसा देकर मोहम्मद कामरान से 61,200 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप दूर के रिश्तेदार पर है। गांव मिर्जापुर निवासी शहजाद ने कामरान को सजवान नगर में अपना 50 वर्ग गज का प्लॉट तीन लाख रुपये में बेचने का सौदा किया। कामरान ने जनवरी से फरवरी 2026 के बीच शहजाद को कुल 61,200 रुपये दिए।
विज्ञापन
छानबीन पर पता चला कि शहजाद का सजवान नगर में कोई प्लॉट नहीं है। जब कामरान ने अपनी रकम वापस मांगी, तो शहजाद ने उसे 2 जून 2026 की शाम सजवान नगर ईदगाह के पास बुलाया। आरोप है कि वहां शहजाद अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मौजूद था। आरोपियों ने कामरान को बेरहमी से पीटा और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर विजयनगर थाना पुलिस ने शहजाद और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद