फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लैंडक्राफ्ट सोसायटी में योग शिक्षिका को लावारिस कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी के विला कुंज में शुक्रवार सुबह लावारिस कुत्ते ने योग शिक्षिका डॉ. सरोज सिरोही को काट लिया। हमले में उनके पैर में गहरा घाव हो गया है और कई इंजेक्शन लगे हैं। घटना से सोसायटी में रोष है।
विज्ञापन


विला कुंज निवासी पूर्व डीएसपी धर्मेंद्र सिरोही (75) ने बताया कि उनकी पत्नी डॉ. सरोज सिरोही (72) योग शिक्षिका हैं और रोज मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं। शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे घर से थोड़ी दूर जाते ही एक काले रंग का कुत्ता उन पर झपट पड़ा और पैर में काट लिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया। दो दिन में कई इंजेक्शन लग चुके हैं। चार साल पहले भी उन्हें यहीं स्ट्रीट डॉग ने काटा था।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद भी सोसायटी में कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह दीवार टूटी है। आक्रामक कुत्तों से बचाव का कोई उपाय नहीं है। शिकायत पर न नगर निगम सुनता है, न आरडब्ल्यूए। कई एनजीओ बेवजह पीछे पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सरोज सिरोही ने कहा कि वह पिछले 20 साल से योग के क्षेत्र में हैं। कुत्तों के कारण बुजुर्गों और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। डॉग लवर्स को समझना होगा कि प्यार का मतलब सोसायटी में खुले में खाना डालकर झुंड इकट्ठा करना नहीं है। प्यार है तो नियमानुसार शेल्टर में करें, सड़क पर नहीं।
डॉग लवर्स पर गेट पर खाना खिलाने का आरोप
निवासियों का आरोप है कि डॉग लवर्स सोसायटी के गेट और अंदर नियमित खाना डालते हैं, जिससे कुत्ते वहीं रहने लगे हैं और झुंड बनाकर हमलावर हो रहे हैं। मना करने पर भी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

आज होगी आरडब्ल्यूए की बैठक
विला कुंज आरडब्ल्यूए सचिव हरीश प्रजापति ने बताया कि यहां काफी संख्या में लावारिस कुत्ते हैं। कई बार नगर निगम को लिखित शिकायत दी गई, पर कार्रवाई नहीं हुई। पहले भी बच्चे और बड़े कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। इस संबंध में रविवार सुबह बैठक कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें