इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला के घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसी पिता-पुत्र समेत अन्य कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे वह अपनी दो बेटियों के साथ घर पर थीं। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र अपने साथ आठ-10 लोगों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना के बाद आरोपियों ने उनके पति की कार में भी टक्कर मारकर मारपीट की। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की शिकायत की जांच की जा रही है।