फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह महीने से टूटी पुलिया, लकड़ी के तख्तों से नाला पार कर रहे लोग <bha>;</bha> हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहीद नगर में पुलिया टूटने के छह महीने बाद भी नई पुलिया का निर्माण शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है। लोगों के आवागमन के लिए नाले पर लकड़ी के कुछ तख्ते रखे गए हैं। रास्ता इतना संकरा है कि एक समय में केवल एक व्यक्ति ही गुजर सकता है। तख्तों पर संतुलन बिगड़ने पर नाले में गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, जर्जर पुलिया को नाले के पक्के निर्माण के लिए करीब छह महीने पहले तोड़ा गया था। उस समय जल्द नई पुलिया बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। मजबूरी में स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को रोजाना इसी अस्थायी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।

रविवार को लंबे समय से परेशानी झेल रहे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छह महीने से लकड़ी के तख्तों पर आवाजाही करना किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


भाजपा नेता गुरदास पाल ने कहा कि पुलिया टूटने के बाद से क्षेत्र का आवागमन प्रभावित है और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द स्थायी रास्ता तैयार कराया जाना चाहिए। रविंद्र राजपूत ने बताया कि स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को तख्तों के सहारे नाला पार करने में सबसे अधिक परेशानी होती है।

स्थानीय निवासी इंद्रजीत पाल ने बताया कि पुलिया निर्माण को लेकर करीब पांच महीने से नगर निगम में लगातार शिकायत की जा रही है। अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर निगम, अवर अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर काम में देरी करने का आरोप भी लगाया।

खुले में रखे ट्रांसफार्मर से भी खतरा
प्रदर्शन में शामिल गुड्डू ने बताया कि नाले के पास ही बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ है। इससे भी हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले फॉल्ट होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के लिए करीब एक माह पहले स्लिप तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया था, बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया गया। लोगों ने मांग की है कि पुलिया का निर्माण जल्द शुरू कराने के साथ खुले में रखे ट्रांसफार्मर को भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, एनके चौधरी ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते काम में देरी हुई है। ठेकेदार को काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता, बृजेश कुमार ने बताया कि टीम को भेजकर सर्वे कराया जाएगा, समस्या होने पर जल्द से जल्द समाधान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें