फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 22.50 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 22.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपी दंपती ठगी को अंजाम देने के बाद परिवार समेत फरार हो गया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राम छबीले मिश्रा निवासी न्यू अजंता पार्क कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि ताराचंद नामक व्यक्ति उनके दिल्ली स्थित मकान में किराये पर रहता था। ताराचंद ने खुद को रेलवे का महाप्रबंधक बताया था। उसने पीड़ित के दो बेटों, दो बेटियों और दो दामादों को रेलवे में स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने 22.50 लाख रुपये की मांग की। राम छबीले ने कई बार में यह रकम ताराचंद को दे दी। ताराचंद उन्हें लखनऊ और हरिद्वार के ट्रेनिंग सेंटरों पर भी ले गया। वहां उसने कुछ लोगों से मिलवाया और उन्हें रेलवे के बड़े अधिकारी बताया। इससे राम छबीले मिश्रा को नौकरी मिलने का भरोसा हो गया।
मई 2026 तक जब बच्चों की नौकरी नहीं लगी, तो रामछबीले मिश्रा ने ताराचंद से बात की। ताराचंद ने उन्हें जल्द नौकरी लगने का भरोसा दिलाया। 13 जून को ताराचंद अपनी पत्नी के साथ मकान खाली कर चला गया। उसके बच्चे भी कुछ दिनों बाद मकान छोड़कर चले गए। फोन करने पर ताराचंद ने गाली गलौज की और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


ठगी का एहसास होने पर राम छबीले मिश्रा ने थाने में ताराचंद और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि धोखाधड़ी निरोधक प्रकोष्ठ की जांच के बाद ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें