इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को बेटी जन्म देने और दहेज न लाने पर प्रताड़ित करने का आरोप है। उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। इंदिरापुरम पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 31 अगस्त 2008 को राजेश शर्मा से हुई थी। शादी के 18 महीने बाद उसने बेटी सृष्टि को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले उसे दहेज न लाने और बेटी पैदा करने के लिए प्रताड़ित करने लगे। जेठ राजू, हरिशंकर और कैलाश पर अभद्रता व मारपीट का भी आरोप है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो