फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार, 50 लाख के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी तो वह घायल हो गया। आरोपी से तमंचा के साथ 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम निठोरा अंडरपास के नजदीक वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक आते हुए दिखाई दी तो उसे रुकने का इशारा किया। युवक बाइक को मोड़कर भागने लगा। पीछा करने के दौरान आरोपी की बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। आरोपी ने गिरने के बावजूद तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र राजू, निवासी डबल टंकी के पास रूपनगर लोनी बताया। पूछताछ में सचिन ने बताया कि गिरी मार्केट कॉलोनी में अंकित गुप्ता के छोटे भाई विशाल के घर में किराना की थोक की दुकान है। दरवाजे का कुंडा तोड़कर उसने भूतल पर दादी के कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, हाथ घड़ी व पांच हजार रुपये आदि चोरी कर लिए। आरोपी के खिलाफ कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें नकबजनी, चोरी, चोरी के माल की बरामदगी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें