फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टैक्स-रिफंड के नाम पर 1.90 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। इंस्टाग्राम पर बैग का ऑर्डर करना एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने ऑर्डर की बिलिंग, सरकारी टैक्स और रिफंड प्रक्रिया का झांसा देकर महिला से अलग-अलग यूपीआई आईडी पर कुल 1.90 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद न तो रकम वापस मिली और न ही आरोपी से संपर्क हो सका।
विज्ञापन

पीड़िता ने कौशांबी थाने में साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अदिति मोदी कौशांबी की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम आईडी से एक बैग ऑर्डर किया था। ऑर्डर के बाद उनके मोबाइल नंबर पर आरोपियों की ओर से फोन आया।
फोन करने वाले ने बैग की बिलिंग, सरकारी टैक्स और रिफंड प्रक्रिया का हवाला देते हुए अलग-अलग यूपीआई आईडी पर भुगतान कराया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि पूरी रकम दो मिनट में वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने अपने एक सरकारी बैंक के खाते और दूसरे निजी बैंक के खातों से अलग-अलग यूपीआई आईडी के माध्यम से कुल 1,90,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद जब उन्होंने रिफंड मांगा तो आरोपी ने रकम वापस नहीं की। इसके बाद संबंधित व्यक्ति से दोबारा संपर्क भी नहीं हो सका। ठगी का पता चलने के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें