फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिप्रा रिवेरा में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची को काटने के बाद बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड-3 स्थित शिप्रा रिवेरा सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और सोसायटी के कर्मचारियों में भय का माहौल है। सोसायटी परिसर में सोमवार शाम को एक बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया, इससे लोगों ने नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोसायटी के एक निवासी हिमांशु सक्सेना ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। नौ साल की बच्ची अपने पड़ोसी के पास जा रही थी। उसी समय दो निराश्रित कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड में सोसायटी का भी एक पालतू कुत्ता शामिल था। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में आक्रोश और सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। आरडब्ल्यूए ने मामले में तत्काल सर्वेक्षण कराने और नियमों के तहत कुत्तों के संबंध में कार्रवाई की मांग की है। आरडब्ल्यूए सचिव शिशिर कानूनगो की ओर से नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है। सोसायटी परिसर से कुत्तों को हटाया गया था, लेकिन उन्हें दोबारा परिसर में छोड़ दिया गया। उन्होंने तीन जून और 13 जून को भी इस समस्या को लेकर शिकायतें दर्ज कराई थीं। आरडब्ल्यूए ने पूर्व शिकायतों के निस्तारण की आख्या पर आपत्ति जताते हुए मामले की दोबारा जांच की मांग की थी। इसके बावजूद, समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है,इससे निवासियों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें