फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खिड़की उखाड़कर घर से 27 लाख की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बंथला गांव स्थित एक एजेंसी संचालक के मकान की खिड़की उखाड़कर घर में घुसे चोरों ने 500 रुपये की विदेशी मुद्रा समेत करीब 27 लाख का माल चोरी ला लिया। चोरों ने खिड़की उखाड़ी फिर सो रहे लोगों के कमरे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया। नींद टूटी तो कमरे की कुंडी लगने से अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाकर कुंडी खुलवाई। शिकायत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंथला गांव निवासी अश्विनी शर्मा की नोएडा एक एजेंसी है। उसके माध्यम से वह छात्रों को मेडिकल कोर्स में दाखिला दिलाते हैं। परिवार में पिता देवेंद्र शर्मा, मां ओमवती, पत्नी प्रीति, बेटा दिव्यांश और भतीजी वृंदा समेत अन्य लोग रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके बहनोई गौरव शर्मा का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को वह बहनोई के पास गए थे। परिवार के सभी सदस्य गर्मी के चलते भूतल पर बने कमरे में एसी चलाकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी मां पानी पीने के लिए उठी तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए कमरे में सो रहे परिजनों को उठाया और फोन पर घटना की जानकारी दी। अश्विनी ने बताया कि पड़ोसियों को फोन करके घर भेजा और कमरे की कुंडी खुलवाई। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर करीब 1.40 हजार रुपये, 300 यूसी डॉलर, 200 उज़्बेकिस्तान करेंसी, करीब 15 तोले सोने और चांदी के जेवरात समेत करीब 27 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि छात्रों को विदेश भेजने के दौरान विदेशी मुद्रा को जरूरत के अनुसार घर में रखा था। पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचे। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि खिड़की के पास से चाकू समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें