फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से 20.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। हरियाणा निवासी प्रदीप सिंह को साइबर ठग ने न्यूयॉर्क भेजने का झांसा देकर 20.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने वीजा, टिकट और फॉरेक्स कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया था। ठगी के बाद पीड़ित ने हरियाणा के हांसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहां की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके इंदिरापुरम थाने में भेज दी है। पुलिस ने राहुल जैन, मोनू कुमार, हरप्रीत सिंह और अंकित ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्रदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह न्यूयॉर्क घूमने जाना चाहते थे। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क जाने का विज्ञापन को देबा और उसमें दिए नंबर पर कॉल किया। आरोपी ने अपना नाम राहुल जैन बताया। राहुल ने प्रदीप को झांसा में लिया। राहुल ने उन्हें दो दिनों में न्यूयार्क जाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा बनवाया। इसके बाद टिकट कराने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये की मांग की। राहुल जैन ने कहा कि न्यूयॉर्क जाने के लिए व्यापारिक श्रेणी का टिकट जरूरी है, लेकिन रुपये देने के बावजूद टिकट नहीं भेजा। आरोपी ने कहा कि वीजा के साथ फारेक्स कार्ड आवश्यक है। इससे वह रकम को बदलवा सकेंगे और इसके लिए छह लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपी ने फिर फारेक्स कार्ड के नाम पर ही सात लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद 1.86 लाख रुपयों की मांग की तो वह भी दे दिए। राहुल जैन ने कहा कि यूएस ट्रेवल्स वालों की जांच कई चरणों में होती है। करीब आठ लाख रुपये उनसे नकद इंदिरापुरम क्षेत्र में शिप्रा मॉल के पास लिए गए। रुपये देने के बाद उसने फारेक्स कार्ड की फोटो भेज दी। उन्होंने कार्ड मांगा तो राहुल टालमटोल करता रहा। कार्ड न मिलने पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर राहुल ने एक सप्ताह का समय मांगा फिर अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि राहुल का असली नाम दिप्तेश चक्रवर्ती निवासी गाजियाबाद है। उसके खिलाफ कुरुक्षेत्र और करनाल में भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हैं। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें